कालसी। कालसी-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर धमोग के निकट एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर सीधे टोंस नदी में जा गिरा। इस भीषण सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम बच्ची और एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वाहन हिमाचल प्रदेश के नेरूआ से सवारियां लेकर विकासनगर की ओर आ रहा था। वाहन में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे, जो सभी नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। धमोग के पास पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी गहरी खाई से होते हुए टोंस नदी में समा गई। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना तत्काल पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को नदी से बाहर निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गयाए जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Trending
सड़क पर हुड़दंग रोकना पड़ा महंगा: रुद्रपुर में गार्ड की हत्या, तीन घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
JDU से निष्कासन के बाद अब बेटी की शादी को लेकर विवादों में घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह
लुकआउट सर्कुलर के कारण इमिग्रेशन अधिकारियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर सौरव दास को ब्रिटेन जाने वाले विमान में चढ़ने से रोका
उत्तराखंड न्यूज टुडे: कालसी सड़क हादसे में दो साल की बच्ची समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोरी तहसील के अग्निकांड प्रभावित गांव में राहत कार्यों की समीक्षा की
दिलजीत दोसांझ के मुंबई इवेंट के खिलाफ भेजे गए धमकी भरे ईमेल में 1984 के सिख-विरोधी दंगों का हवाला
विद्यार्थियों को एआई आधारित शोध सामग्री उपलब्ध कराने पर पंतनगर कार्यशाला में दिया गया जोर
उत्तराखंड में सुशासन और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर विपक्ष ने भाजपा पर बढ़ाया दबाव
उत्तराखंड न्यूज टुडे: कालसी सड़क हादसे में दो साल की बच्ची समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत
- by Admin
- Nov 26, 2026