उत्तराखंड में पाैड़ी जिले के कोटद्वार में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चार स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। पिकप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इस दाैरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। वाहन में छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे इंटर कॉलेज ललितपुर के छात्र भी सवार थे। साथ में ड्राइवर समेत तीन अन्य लोग भी थे। वाहन खाई में गिरते ही तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, चार छात्र घायल हो गए। घायल स्कूली बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में उपचार चल रहा है।
Trending
उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026: ऋषिकेश से केदारनाथ तक तैयारियों की पूरी रिपोर्ट, यात्रियों के लिए जरूरी सूचना
उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में 'डिजिटल क्रांति': शुरू होंगे 50 'स्विफ्ट स्कूल', 1000 छात्रों को मिलेंगे मुफ्त लैपटॉप
उत्तराखंड के पर्यटन को लगे पंख: पंतनगर एयरपोर्ट से हेली सेवा शुरू, नौकुचियाताल के लिए भरी पहली उड़ान
जसपुर में 'वीरांगना' बनाम 'महाराज' की मूर्ति पर संग्राम: आदेश चौहान और शैलेंद्र मोहन सिंघल के समर्थक भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा
'लाटी' की कला में दिखी देवभूमि की आस्था: पीएम मोदी को भेंट किया गया नंदा देवी राजजात का विशेष प्रतीक, धोनी भी हैं मुरीद
देवभूमि में टीटी का महाकुंभ: देहरादून में 87वीं नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का भव्य आगाज, सीएम धामी ने किया शुभारंभ
हरिद्वार में दुखद हादसा: गंगनहर में नहाते समय पैर फिसला या खुदकुशी? पुलिस कर रही है सभी पहलुओं की जांच।
धोखे की इंतहा: इंस्टाग्राम पर मोनू बनकर की दोस्ती, जटवाड़ा पुल पर गाड़ी में किया नाबालिग से दुष्कर्म।