मसूरी। देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर पिछले 32 वर्षों से अनोखा अभियान चला रहे मेरठ निवासी दिनेश तलवार और उनकी पत्नी दिशा तलवार ने शनिवार को मसूरी में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। दोनों ने लाइब्रेरी चौक से माल रोड तक उल्टा चलकर जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उनके साथ पुत्र यश तलवार भी अभियान में शामिल रहे। 55 वर्षीय दिनेश तलवार ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1994 में जनसंख्या नियंत्रण के समर्थन में जनजागरण अभियान शुरू किया था। समय के साथ उनकी पत्नी और बच्चे भी इस मिशन से जुड़ गए। उनका दावा है कि वे अब तक देश के करीब 400 शहरों में पदयात्राएं और जागरूकता अभियान चला चुके हैं। तलवार दंपती ने कहा कि वे पिछले 32 वर्षों से देश के प्रधानमंत्रियों और राष्ट्रीय नेताओं से मिलने का समय मांग रहे हैं, लेकिन अब तक किसी प्रधानमंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें मिलने का समय दिया था और उनके अभियान की सराहना भी की थी। माल रोड पर लोगों को संबोधित करते हुए दिनेश तलवार ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल और पर्यावरण जैसी समस्याओं को और गंभीर बना रही है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी नीति नहीं बनाई गई तो भविष्य में संसाधनों पर दबाव और बढ़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका अभियान किसी धर्म, जाति या राजनीतिक विचारधारा के खिलाफ नहीं है, बल्कि देश के संसाधनों और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने लोगों से जनसंख्या नियंत्रण के समर्थन में जागरूकता बढ़ाने और सरकार से ठोस नीति बनाने की मांग करने की अपील की। तलवार दंपती ने बताया कि उनका वर्तमान अभियान 11 जुलाई, विश्व जनसंख्या दिवस तक जारी रहेगा। इस दौरान वे विभिन्न शहरों में जनसंपर्क और पदयात्राएं करेंगे।
Trending
ऋषिकेश वायरल वीडियो: सुनील ग्रोवर की सादगी ने इंटरनेट का दिल जीता
विदेशी संपर्क और गुप्त चैट जांच के घेरे में
नालंदा कॉलेज विवाद ने शैक्षणिक ढांचे की चुनौतियों को उजागर किया
अर्बन बैंक घोटाला: जांच एजेंसियों को मिली एक और बड़ी सफलता
देहरादून में संवेदनशील नाबालिग बच्ची मामले में तथ्य जुटा रही पुलिस
उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम के कर्मचारियों की चमकी किस्मत: कैबिनेट का तोहफा जारी
विदेशी हथियारों की सप्लाई लाइन तलाश रही एजेंसियां: सलाउद्दीन से पूछताछ में खुलेंगे कई बड़े राज
सचिवालय में मंत्रियों और अधिकारियों ने साझा किया दुख: शोक प्रस्ताव के साथ विधायी कार्य शुरू