बागेश्वर/कपकोट। शराब के नशे में अगर शिक्षक ही धुत होने लगे तो बच्चों का भविष्य क्या होगा आप अंदाजा ही लगा सकते हैं। कपकोट के ग्राम हम्टीकापड़ी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय विरुवा बिनौला के दो अध्यापकों का वीडियो वायरल हुआ है, जहां एक स्कूल में दो शिक्षकों का शराब पीकर आने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने दोनों शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मामला बेहद गंभीर प्रवृत्ति का है, शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार की अराजकता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिक्षा विभाग के मुताबिक, दोनों शिक्षकों की खून की जांच हुई है। जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग मामले में आगे की कार्रवाई करेगा।
Trending
जाम के चलते किलोमीटरों पैदल चले श्रद्धालु, हरकी पैड़ी पहुंचने के लिए दिखी आस्था
पैतृक गांव के खेतों में काम कर सीएम धामी ने पर्यावरण अनुकूल खेती को बढ़ावा दिया
आधुनिक तकनीक और प्रबंधन से लाभान्वित होंगी उत्तराखंड की सहकारी संस्थाएं
सत्यापन की आशंकाओं पर लगा विराम, उत्तराखंड के जवानों का नाम मतदाता सूची में रहेगा सुरक्षित
नई निगरानी व्यवस्था से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को तुरंत मिलेगी चेतावनी और अलर्ट
मुकेश अंबानी ने 10 करोड़ रुपये दान देकर धार्मिक कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
मसूरी दौरे में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जाना जनता का मूड
कैंची धाम स्थापना दिवस पर उत्तराखंड में उमड़ी श्रद्धालुओं की विशाल भीड़
बागेश्वर/कपकोट: शराब पीकर दो टीचरों ने स्कूल में किया ड्रामा, डीएम ने किया दोनों को निलंबित
- by Admin
- Feb 11, 2025